समाचार एजेन्सी आनातोली ने तुर्की और वेनेज़ोएला के राष्ट्राध्यक्षों के मध्य टेलीफोनी वार्ता की सूचना दी है और साथ ही इस बात की भी सूचना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन तुर्की की यात्रा पर हैं।
इस टेलीफोनी वार्ता में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया। इस टेलीफोनी वार्ता से पहले अभी पिछले महीने ही अर्दोग़ान वेनेज़ोएला की यात्रा पर गये थे और रजब तय्यब अर्दोग़ान और निकोलस मादरु के बीच यह पहली आधिकारिक भेंटवार्ता थी।
अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों का मानना है कि निकोलस मादरु और रजब तय्यब अर्दोग़ान के मध्य होने वाली टेलीफोनी वार्ता काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस समय जॉन बोल्टन तुर्की की यात्रा पर हैं।
हालिया वर्षों में वाशिंग्टन और काराकास के संबंध सदैव तनावग्रस्त रहे हैं और रजब तय्यब अर्दोग़ान और निकोलस मादरु के मध्य होने वाली टेलीफोनी वार्ता एक प्रकार से जहां इस बात की सूचक है कि तुर्की की विदेश नीति स्वतंत्र है वहीं इस बात की भी सूचक है कि तुर्की अंकारा के खिलाफ अमेरिकी नीतियों से प्रसन्न नहीं है।